फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिनभर चला मंथन, बुलडोजर चलाने की तैयारी

Tue, 09 Sep 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर कस्बा में प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को सदर तहसील में दिनभर सरकारी महकमों के अफसरों ने बातचीत की और खाका तैयार किया। अभियान चलाने से पहले विभाग सारे मुकम्मल इंतजाम करने में जुटा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स की मुस्तैदी मुकम्मल करने की कवायद जारी है।
विज्ञापन

दिबियापुर कस्बा के नहर बाजार में पीडब्ल्यूडी की ओर से 300 से ज्यादा मकानों को हटाने के लिए नोटिस चस्पा किए गए हैं। साथ ही साथ यहां पर लाल निशान भी लगाए जा रहे हैं। सड़क के दोनों छोरों पर पैमाइश भी की गई है। पीडब्ल्यूडी की जमीन को सुरक्षित करने के लिए सरकारी अमले ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए दो दिन से लगातार अफसरों के बीच मंथन चला रहा है। मंगलवार को भी इसी कड़ी में सरकारी विभागों के अफसर सदर तहसील में जुटे।
यहां पर आगामी तैयारी को लेकर अफसरों के बीच जरूरी इंतजामों पर भी चर्चा की गई। सूत्रों की माने तो 11 सिंतबर तक का अल्टीमेटम दिया गया था। ऐसे में यह डेडलाइन पूरी होने के बाद प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई को तय करने की तैयारी बना रहा है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि फिलहाल कब्जेदारों को चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें