फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक का शव घर पहुंचा, आंखें हुईं नम

Tue, 09 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंशुल सिंह राठौड़ का शव लेकर सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे जैसे ही  एंबुलेंस ने बाबरपुर की सीमा में प्रवेश किया तो टोल प्लाजा से ही सैकड़ों लोग एंबुलेंस के साथ हो लिए। सैनिक के घर पर शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। बाबरपुर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी शैलेंद्र सिंह राठौड़ के पुत्र अंशुल कुमार सिंह राठौड़ का शव ऊधमपुर में तवी नदी के किनारे मिला था। परिजन सैनिक पुत्र के शव के आने का इंतजार कर रहे थे।  सोमवार को जम्मू से आई एंबुलेंस में पुष्प चक्रों से सजे ताबूत को देखकर पूरा नगर रो पड़ा।
विज्ञापन


एएमसी रेजीमेंट के जवान एंबुलेंस में ताबूत के साथ आए तो उमड़ी भारी भीड़ ताबूत को देखने को बेताब हो उठी।  एसडीएम अजीतमल राजेंद्र प्रसाद, सीओ अजीतमल सुभाष अत्री, तहसीलदार अरविंद कुठार तथा कोतवाली निरीक्षक अजीतमल जितेंद्र कुमार सिंह, एडीएम रामसेवक द्विवेदी, एएसपी पंकज ने सैनिक को श्रद्धांजलि दी। सैनिकों द्वारा ताबूत को जैसे ही एंबुलेंस से उतार कर घर के दरवाजे पर रखा गया तो परिवारीजनों की चीत्कार को सुनकर हर किसी की आंखों से आंसू झलक पड़े।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें