फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटकता मिला युवती का शव, दो दिन पहले तय हुई थी शादी

Mon, 15 Sep 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाने के पीछे ननिहाल में रह रही एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी पर परिजन व मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। युवती की दो दिन पहले ही शादी तय हुई थी। बाद में वह नाखुश थी। पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


गांव एरवाकटरा स्थित थाने के पीछे रहने वाले रामकुमार कश्यप अर्द्ध सैनिक बल में जवान हैं। उनकी 27 वर्षीय भांजी राखी के जन्म लेने के करीब सात दिन बाद उनकी मां की मौत हो गई थी। तब से वह अपने मामा रामकुमार के साथ रहती थी। दो दिन पहले फर्रुखाबाद से उसकी शादी तय की थी। बताया जा रहा है कि इससे वह नाखुश थी। रविवार को मामा की बेटी रोशनी का जन्मदिन था। परिजन मकान की पहली मंजिल पर थे। इसी बीच फोन पर बात करते हुए वह नीचे उतर आई।
कुछ देर बाद मामा का बेटे गोलू नीचे उतर कर पहुंचा। कमरे में जाकर देखा तो फूफेरी बहन का शव पंखे के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला जिसे देख वह सन्न रह गया। उसकी आवाज पर परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन ने उसके शव को नीचे उतार लिया। सोमवार सुबह युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें