फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला

Wed, 02 May 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
sucide - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी सराफा कारोबारी की पत्नी का शव बुधवार को कमरे की खिड़की से बंधे फंदे से झूलता मिला। मायकेवालों ने दहेज में दो लाख रुपया और कार नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन सहित छह लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मृतका चेयरमैन के देवर की पुत्रबधू थी। ससुरालियों का कहना है कि पेट दर्द से परेशान होकर विवाहिता ने आत्महत्या की है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


 इटावा के सहसों के मूल निवासी एवं वर्तमान में फ्रेंड्स कालोनी में रहने वाले सुभाष गुप्ता की बेटी नेहा की शादी 24 अप्रैल 2011 को अजीतमल कस्बे के लक्ष्मी नगर बाबरपुर निवासी अखिलेश उर्फ मदन गोपाल के बेटे सचिन उर्फ सोनू से हुई थी। दोनों का छह साल का बेटा अवि है। मदन गोपाल सराफा कारोबारी हैं। इनका कारोबार बेटा सचिन भी देखता है। बुधवार को घर में नेहा अकेली थी।

अवि खेल कर लौटा तो कमरा बंद मिला। उसके रोने पर परिवार के लोग जुटे और दरवाजा तोड़ा गया तो नेहा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे नेहा के पिता सुभाष ने आरोप लगाया कि दामाद सचिन शराब के नशे में बेटी से मारपीट करता था। 10 दिन पहले नेहा मायके गई थी।
विज्ञापन


वहां पहुंचे सचिन ने दहेज में दो लाख रुपये और कार न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह नाराज होकर चला आया था। डरी सहमी नेहा भी ससुराल चली आई। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने की वजह से ससुरालियों ने नेहा की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया।

उन्होंने पति सचिन, ससुर अखिलेश उर्फ मदन गोपाल, सास नीलम, मदन गोपाल के बड़े भाई अजीतमल-बाबरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन मदन लाल पोरवाल, इनकी पत्नी वर्तमान चेयरमैन रानी पोरवाल व बेटी रुचि के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी तरफ नेहा के ससुरालियों का कहना है कि वह पेट दर्द से नेहा परेशान थी। उसका स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। बुधवार को नेहा का पति दुकान चला गया। उसने दोपहर बाद इटावा के चिकित्सक के यहां दवा लेने चलने की बात कही थी। वह घर में अकेली थी। बेटा खेलकर लौटा और दरवाजा नहीं खुलने पर तोड़ा गया तो वह फंदे से लटकी मिली। सीओ लालता प्रसाद शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें