फफूंद। बाह-इटावा मार्ग पर सोमवार रात हुए दर्दनाक ऑटो-डंपर हादसे ने दो की मौत हो गई थी। मंगलवार देर शाम जब भगवान दीन और चंद्रप्रकाश के शव पैतृक गांव पूर्वा फकीरे पहुंचे तो पूरे गांव में मातम छा गया।
मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचे, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इसी बीच अछल्दा ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने मौके पर पहुंचकर परिजन को ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में घायल हुए तीन अन्य मजदूर अखिलेश कुमार, ब्रजेश कुमार और छोटे अभी भी सैफई में भर्ती हैं। तीनों की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है।