भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को 22 दावेदारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। शहर के दिबियापुर रोड स्थित एलजी गार्डन में सुबह से ही भाजपाइयों की काफी भीड़ रही। जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
नामांकन प्रक्रिया के लिए मानवेेंद्र सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में संतोष शर्मा उर्फ लल्ला, अमरचंद्र राठौर, विनोद दुबे, भूरे चौबे, सर्वेश कठेरिया, धर्मेंद्र सिंह मोनू, रजनीश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौहान समेत 22 दावेदार शामिल हैं। नामांकन करने वालों में ज्यादा युवा चेहरे व औरैया सदर के दावेदार है।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाध्यक्ष पद के चुनाव होने हैं। उन्होंने बताया कि सभी नामांकन पत्र ले लिए गए हैं। जिन्हें गुरुवार को पार्टी हाईकमान के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी पार्टी को आगे ले जाने का काम करेगा, उसी को जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही जिलाध्यक्ष बनेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलाध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी।