फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रंगदारी में जेल गए आरोपी के साथी पुलिस की रडार पर

Sun, 05 Oct 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधान के पति से रंगदारी लेने के मामले में आरोपी तथाकथित पत्रकार के अन्य साथी भी अब पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस उनकी कुंडली खंगालने में जुटी है। उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकती है। आरोपी अपने साथियों से मिलकर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी 8055 गैंग के सरगना का नाम वापस लेने दबाव बना रहे थे। जेल गए आरोपी के मोबाइल से पुलिस को 100 से अधिक अधिकारियों के वीडियो भी मिले हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव क्वोंटरा निवासी प्रधान पति अखिलेश पांडेय से रंगदारी वसूलने व धमकी देने के आरोप में प्रधान पति ने तथाकथित पत्रकार नितिन शुक्ला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। इस मामले में आरोपी पत्रकार को पुलिस जेल भेज चुकी है। अब पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान के साथ कुंडली खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी शहर सहित जनपद में तैनात अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित अन्य का गुपचुप तरीके से वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल कर वसूली करते थे।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने प्रधान के पति से पहले विवेचना अधिकारी पर दबाव बनाया था। यहां तक की उनकी केबिन में रुपये पैकेट भी रख दिया था लेकिन पुलिस अधिकारी ने फटकार लगाते हुए तीनों को चौकी से जाने के लिए कह दिया था। इसपर आरोपियों ने ड्यूटी करना सिखा देने की धमकी दी थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात की पहचान में पुलिस लगी है। उनके नाम प्रकाश में आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
सीओ के मुंह लगा था आरोपी व उसके साथी
औरैया। तथाकथित पत्रकार नितिन शुक्ला के जेल जाने के बाद शहर में कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। पुलिस के अनुसार जेल गया आरोपी व उनके दोनों साथी एक सीओ के मुंह लगे थे। हालांकि वह अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि सीओ से विभागीय जानकारी मिलने के बाद आरोपी अधिकारी को टारगेट करते थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें