फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रशासन ने नापजोख कर किया चिह्नांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। नगर पंचायत के अछल्दा रोड पर लोक निर्माण विभाग व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को सड़क के मध्य से दोनों ओर 30-30 फीट की चौड़ाई के मानक का चिह्नांकन किया। इस सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों एवं अन्य को नोटिस देने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान लगभग 50 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया गया है। इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी जताया लेकिन प्रशासन ने संयम एवं शांतिपूर्ण तरीके से कार्य को आगे बढ़ाया। इस प्रक्रिया में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भारत विजय पाल सिंह, अवर अभियंता सतवीर सिंह, जेएटी बिपलानी, ईओ प्रदीप कुमार गौतम, लेखपाल राजेंद्र सिंह बघेल व सत्यम गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें