फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: काॅलेज प्रबंधक के पिता का मुंह कपड़े से भर आरोपियों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव बारेपुर में शनिवार रात लुटेरों ने श्रीजबर सिंह इंटर काॅलेज को निशाना बनाया। काॅलेज परिसर में चारपाई पर सो रहे प्रबंधक के पिता को चोरों ने चारपाई पर बांध दिया। इसके बाद दो घंटे तक स्कूल में तोड़फोड़ व लूटपाट की। रविवार सुबह स्कूल पहुंचे प्रबंधक ने पिता काे चारपाई पर बंधा देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
बारेपुर गांव स्थित श्रीजबर सिंह इंटर काॅलेज के प्रबंधक ब्रजेंद्र कुमार यादव अपने पिता कंचन सिंह (70) के साथ स्कूल का संचालन करते हैं। रात में सुरक्षा की दृष्टि से कंचन सिंह स्कूल में ही सोया करते हैं। रोजाना की तरह शनिवार रात कंचन सिंह स्कूल पहुंचकर चारपाई पर लेट गए। ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि धान की पौधरोपण के चलते वह सबमर्सिबल पर सोया हुआ था। रात एक बजे के करीब पांच लुटेरे स्कूल की बाउंड्रीवाल को पारकर अंदर दाखिल हुए। चारपाई पर सो रहे पिता के मुंह में कपड़ा भरते हुए उन्हें बांधकर डाल दिया।
विज्ञापन

स्कूल के कमरों के ताले तोड़े, कागजात फाड़ते हुए अलमारी में रखी ढाई हजार रुपये तक की स्कूल फीस पर हाथ साफ किया। कार्यालय में रखी हार्ड डिस्क, बैटरी, डायनमा व कार की चाबी उठाई। लुटेरों ने कार को स्कूल से बाहर ले जाने का प्रयास किया। बारिश की वजह से कीचड़ में कार फंस गई, जिससे चोर कार नहीं ले जा सके। करीब दो घंटे तक यह सब चलता रहा। रविवार तड़के काॅलेज पहुंचे ब्रजेंद्र ने जब पिता की हालत देखी तो वह दंग रह गए। कंचन सिंह ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सभी लुटेरे मुंह पर कपड़ा बांधे थे। ब्रजेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है।



-

200 मीटर पर पुलिस पिकेट थी तैनात



बारेपुर में 14 जुलाई की रात ग्राम प्रधान सहित तीन घरों में लाखों रुपये की नकदी व जेवर समेत करोड़ों की चोरी हुई थी। जिसके बाद से प्रधान के घर के पास पुलिस ने पिकेट प्वाइंट बनाया था। ग्राम प्रधान का घर स्कूल से 200 मीटर की दूरी पर है। पिकेट तैनात होने के बाद आरोपी दो घंटे तक बिना किसी भय के वारदात को अंजाम देते रहे। यहां तक कि कार स्टार्ट करने पर भी किसी का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन






काॅलेज में हुई वारदात को लेकर अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया है। सर्विलांस टीम की मदद से चोरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोर जल्द ही गिरफ्त में होंगे। - मुकेश बाबू चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीतमल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें