फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डाउन लाइन पर सिग्नल फेल होने से तीन घंटे बाधित रहा डीएफसी ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचौसी। डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर डीफसी के कंचौसी स्टेशन के पास डाउन लाइन होम सिग्नल में रविवार सुबह सात बजे तकनीकी खराबी आ गई। जिस वजह से डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया। तीन घंटे तक डाउन लाइन पर आवागमन बाधित रहा। इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी को तीन घंटे तक कंचौसी रेलवे स्टेशन से पहले रोका गया। प्रभावित हुए रेल रूट की वजह से स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्राॅसिंग बंद रही। जिससे दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
कंचौसी रेलवे स्टेशन से आधा किलोमीटर पश्चिम की ओर रविवार की सुबह सात बजे डाउन लाइन पर ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली में दिक्कत आ गई। जिस कारण डाउन लाइन की मालगाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गई। सिग्नल एंड टेलीकाम (एसएनटी) अनुभाग को न्यू कंचौसी स्टेशन मास्टर ने सूचना दी। इसके बाद पहुंचे इंजीनियर ने सिग्नल की दिक्कत दूर कर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। मशक्कत बाद सिग्नल ठीक किया जा सका। इस बीच दो अन्य मालगाड़ियों को भी आउटर पर रोका गया। सिग्नल फेल होने से रेलवे क्राॅसिंग पर लंबा जाम लग गया। वाहन सवार जाम में साढ़े तीन घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे के बाद ट्रैक क्लियर होने के बाद रेलवे क्राॅसिंग को खोला गया। क्राॅसिंग खुलते ही जल्दी निकलने के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर जाम लग गया मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने वाहनों को एक-एक करके निकलवाया। साढ़े नौ बजे के बाद हालात सामान्य हो सके। न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया कि सिग्नल दुरुस्त कराए जाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सका। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक हालात पूरी तरह से सामान्य कर लिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें