फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा गया जेल

Wed, 17 Sep 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई युवती के मामले में आरोपी से पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। मां ने रिपोर्ट में बताया था कि बेटी के साथ आरोपी ने चार माह पहले घटना को अंजाम दिया गया। बेटी का पेट देख उसे गर्भवती होने की आशंका हुई थी।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 18 वर्षीय बेटी के साथ चार माह पहले दुष्कर्म का पड़ोसी पर आरोप लगाया। बताया कि अब बेटी गर्भवती है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद बुधवार को पीड़िता के बयान दर्ज हुए। इधर, मंगलवार को आरोपी अवधेश कुमार उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें