फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारोपी की हादसे में मौत

Wed, 07 Dec 2016 09:46 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखूपुर में बंबा किनारे गड्ढे में दबे मिले एक महिला के शव के मामले में पति के खिलाफ हत्या की रिपोेर्ट दर्ज हुई थी। उसी के दूसरे दिन हाईवे पर एक युवक का शव पड़ा मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर भेज दिया था। बुधवार को उसके परिजनों ने आकर उसकी पहचान की।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र के शेखूपुर गांव में बंबा किनारे एक महिला का शव मिला था। खेतो पर काम कर रहे मजदूरों ने उसकी पहचान छोटी उर्फ कलावती पत्नी बचईं निवासी सैदनपुर थाना मंझनपुर जिला कौशांबी के रूप में की। मजदूरों ने बताया कि गुरुवार को बचईं अपनी पत्नी छोटी को साथ लेकर बाजार गया था। शुक्रवार को वह अकेला डेरे पर आया था। अपनी पुत्रियों को लेकर गांव जाने की बात कह गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट से महिला की मौत का तथ्य आया था। पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच शुरू की। पति को आरोपी मानकर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।

मंगलवार को हाईवे पर एक युवक का शव पड़ा मिला था। मगर पहचान नही हो सकी। पुलिस ने उसका अज्ञात में पंचनामा भकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के लिए पुलिस की टीम कौशांबी गई थी। छोटी के परिजनों ने पुलिस द्वारा दिखाई गई मृतका की फ ोटो देखकर उसकी पहचान छोटी उर्फ कलावती पत्नी बचईं के रूप में की। पुलिस परिजनों को साथ लेकर अजीतमल ले आई। जहां परिजनों से पूछताछ की मगर परिजन बचई के गांव आने की बात से इंकार कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर मिले अज्ञात युवक के शव की फ ोटो ओैर कपड़े दिखाए जिस पर परिजनों ने उसकी पहचान बचईं के रूप में की। कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि छोटी का असली नाम कलावती था। उसका पति बचईं उसे लेकर अजीतमल क्षेत्र में तेजलपुर, शेखूपुर आदि गांवों में धान कटाई का काम कर रहा था। कोतवाल ने बताया कि मामला पेचीदा हो गया है।
विज्ञापन


दोनों बेटियां कहां गईं
महिला की हत्या पेंच फंस गया है। शक के आधार पर आरोपी बनाए गए पति की भी मौत हो गई। अब पूरे मामले में नया पेंच है तो दोनो बच्चियां कहां है? यह सवाल अभी भी है। आखिरकार ऐसा क्या हुआ था जो उसने अपनी पत्नी की हत्या की। कहीं इसमें कोई और तो शामिल नहीं। फिलहाल पुलिस अभी जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें