फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी से घर लौटते वक्त हुआ था हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज-कुदरकोट मार्ग पर पंचवटी के पास सड़क हादसे में मृत युवक का शव रविवार को गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से उसकी बहन के घर हुई जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था।
विज्ञापन

अछल्दा के गुनौली निवासी दयानंद दीक्षित का बेटा अंशुल अपने दोस्त नितिन के साथ उसकी बहन के घर कछपुरा में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। दोनों दोस्त बाइक से शनिवार रात को घर लौट रहे थे। तभी रुरुगंज कुदरकोट मार्ग पर पंचवटी मंदिर के पास नगला जसोदा निवासी सुनील कुमार की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया था। जबकि दूसरे का इलाज सैफई में चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचा, जिससे परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। जानकारी होने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। बिधूना कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें