फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अवैध कब्जे को लेकर कोतवाली परिसर में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर गांव के प्रधान टिल्लू राजपूत के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष रविवार को कोतवाली परिसर पहुंचे। चकरोड पर हो रहे कब्जे को रोके जाने की मांग करते हुए हंगामा काटा। अधिकारियों ने आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

बल्लापुर के प्रधान टिल्लू राजपूत ने बताया कि बल्लापुर गांव के बाबरपुर- फ फूंद रोड से जाने के लिए एक रास्ता है। सैंकड़ों सालों से लोग वहां से आगवमन करते आ रहे हैं। साथ ही दोनों तरफ मकान भी बने हैं।
गली के सामने गाटा संख्या 171, 172, 173, 174 व गली का मुख द्वार नक्शे में गाटा संख्या 172 में आता है, लेकिन गाटा संख्या 196 के स्वामी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान गाटा संख्या 172 पर कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि इसमें लेखपाल की मिली भगत है। शनिवार को शिकायत की तो कोतवाली प्रभारी ने काम रुकवा दिया गया। साथ ही कहा था कि समस्या होने पर कोतवाली में आकर मिलें।
जिसके चलते गांव की महिलाएं व पुरुष कोतवाली पहुंची और हंगामा काटा। उपजिलाधिकारी के फोन द्वारा ग्रामीणों को अश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही टीम बनाकर जांच कराई जाएगी और किसी भी प्रकार चकरोड पर कोई कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार ने बताया कि चकरोड को लेकर कोई विवाद है। एक टीम बनाकर के जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें