फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एलटी के न आने से अर्बन पीएचसी में नहीं हुईं जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य विभाग की महत्वाकांक्षी योजना आरोग्य मेले का रविवार को जिले की सभी पीएचसी पर आयोजन किया गया। शहर की अर्बन पीएचसी बनारसीदास में मरीज बिना जांच के ही दवा लेकर लौट गए। यहां एलटी पहुंचे ही नहीं। ऐसे में मरीज मायूस नजर आए। उनका कहना था कि सोमवार को वो जिला अस्पताल में जांच कराएंगे।
विज्ञापन

इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। इसके अलावा सुबह-शाम हो रही ठंडक और दोपहर की गर्मी भी लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रही है। ऐसे में रविवार को पीएचसी स्तर पर आयोजित हुए आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आरोग्य मेलों में 1020 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। इसमें पुरुष 535, महिला 560 और 125 बच्चे शामिल रहे।
मेलों में 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण किया गया। विभिन्न रोगों बुखार, खांसी, जुकाम के साथ-साथ मधुमेह और उच्च रक्तचाप की मुफ्त जांचें हुईं। गर्भवती महिलाओं की भी जांच हुई। लेकिन शहर की बनारसीदास अर्बन पीएचसी में जांचें ठप रहीं। यहां एलटी मनीष कुमार नहीं पहुंचे। वहीं, डॉ. शशांक प्रजापति व फार्मासिस्ट अश्वनी कुमार ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं। पीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक प्रजापति ने बताया कि एलटी के परिवार में ट्रेजेडी हो गई है। इसके चलते आज समस्या रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें