फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के दोषी पति को दस वर्ष का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के दोषी पति को 10 वर्ष की सजा
विज्ञापन

- तीन वर्ष पुराने मामले में कारावास समेत 25 हजार रुपये अर्थदंड, सास दोष मुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) रामनेत ने नगर के मोहल्ला रुहाई में करीब तीन वर्ष पहले एक नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने के जुर्म में पति सोनू वर्मा को 10 वर्ष की कैद व 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। कोर्ट ने आरोपी सास रजनी को बरी कर दिया।
विज्ञापन

मामले की अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) कुशलपाल सिंह के अनुसार मोहल्ला राजपूत कालोनी इटावा वादी प्रदीप कुमार पुत्र राम बहादुर सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन प्रीति (26) की शादी 27 जून 2012 को मोहल्ला रूहाई निवासी सोनू पुत्र रमेश चंद्र वर्मा के साथ हुई थी। दहेज में कार व 200 ग्राम सोने की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रीति को प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर 19 सितंबर 2016 की रात में प्रीति की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी गई। वादी ने मृतका के ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने विवेचना में प्रीति के पति सोनू वर्मा व सास के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। यह मामला एडीजे (फास्ट ट्रैक प्रथम) रामनेत के समक्ष चला। अभियोजन की ओर से एडीपीसी कुशल पाल सिंह व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सास रजनी को दोषमुक्त कर दिया, लेकिन पति सोनू वर्मा को दस वर्ष के कारावास व 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। गौरतलब है कि पति घटना के बाद से ही जेल में निरुद्ध है। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि सोनू के पास एक पांच-छह वर्ष का पुत्र भी है। इसलिए बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी उस पर है। अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि अधिरोपित अर्थदंड की संपूर्ण धनराशि में से 20 हजार रुपये प्रतिकर के रूप में वादी मुकदमे को देने व मामले में जेल में बिताई गई अविधि अधिरोपित सजा में करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें