फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी बेकाबू बस, दस घायल

Mon, 14 Dec 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड ग्राम करमपुर के पास कोहरे के चलते चारबाग डिपो की लग्जरी बस बेकाबू होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में करीब 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन


शनिवार देर रात चारबाग डिपो शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से लखनऊ आ रही थी। हाइवे रोड करमपुर के पास कोहरे के चलते खड़े ट्रक में घुस गई। बस के ट्रक में घुसने से सवारियों चीखने-चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर आस-पास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में फिरोजाबाद जनपद के गांव चिरौली निवासी सोमवीर (45), लखनऊ निवासी शैलेंद्र कुमार (32) पुत्र राम कुमार, दुर्वेश (42) निवासी अपूर्व विहार लखनऊ, संध्या (45) पत्नी शिव कुमार निवासी आवास विकास आगरा, विनोद कुमार (28) पुत्र मेवालाल निवासी सीतापुर, जितेंद्र (25) पुत्र रामगोपाल निवासी उन्नाव गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि राम कुमार (45) निवासी कल्यानपुर कानपुर नगर, राधेश्याम (55) निवासी सिकंदरा कानपुर देहात, अनूप कुमार (35) निवासी रूरा कानपुर देहात, अश्वनी कुमार (26) निवासी यशोदा नगर छुटपुट घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मामूली रूप से घायलों ने अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया। बस में करीब 50 सवारियां बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें