फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में पारा 34 डिग्री के पार

विज्ञापन
धूप से बचने को दुपट्टा बांधकर कोचिंग के लिए जाती छात्राएं। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। फरवरी के अंत में ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री के आसपास है। लगातार बढ़ते तापमान को देखकर मौसम विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि मार्च से पहले इस तरह तापमान का बढ़ना वायु की गुणवत्ता को खराब करेगा। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
विज्ञापन

आम तौर पर फरवरी के अंत में तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास रहता है। लेकिन इस बार अधिकतम पारा करीब सात डिग्री बढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री था। शुक्रवार को इसमें इजाफा नहीं हुआ, लेकिन शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के प्रभारी डॉ. अनंत कुमार का कहना है कि वायुमंडल में उत्सर्जित गैसों की मात्रा के साथ धूल के सूक्ष्म कण बढ़ते हैं। ये तेजी से वायु की गुणवत्ता के लिए खतरा बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें