फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटा दो घायल, एक की मौत

Sun, 19 Aug 2018 11:41 PM IST
टेंपो पलटा दो घायल, एक की मौत
विज्ञापन
मृतक दलवीर फाइल फोटो - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के निकट टेंपो के पलटने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया। एक युवक ने इलाज के दौरान सैफई में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी दलवीर (30) पुत्र रामनरेश मेरठ में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह छुट्टी लेकर अपने घर आया था। शनिवार दोपहर वह अछल्दा में बाजार करने आया। बाजार करके वह टेंपो से घर जा रहा था, तभी लालपुर गांव के पास टेंपों बेकाबू होकर पलट गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया। दलवीर की हालत नाजुक होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई राजू ने टेंपो चालक  के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें