फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से चार घायल, तीन रेफर

Sat, 08 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र में दयालपुर के पास हाइवे पर शुक्रवार सुबह केला लादकर जा रहा टेंपो पलट गया। इससे उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे भाऊपुर से केला लादकर गल्ला मंडी जा रहे टेंपो को चालक ने तेज गति से दयालपुर हाईवे पर मोड़ दिया। इससे टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। टेंपो सवार गौरव (17) पुत्र छोटे लाल, राजाबाबू (17) पुत्र गंभीर, चिंटू व अनुज पुत्र धनीराम निवासी बरमूपुर घायल हो गए। टेंपो पलटते देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। फोन से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से सभी चारों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। इसी बीच घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में पहुंच गए। जहां से वह घायलों को लेकर सैफई अस्पताल को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें