फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो संचालकों ने कराया रोजा इफ्तार

Sat, 04 Jul 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान के पाक माह में टेंपो संचालकों ने रोजेदारों को इफ्तार करा नई मिशाल कायम की है। सांप्रदायिक सौहार्द देख सभी ने टेंपो संचालकों की प्रशंसा की है।
विज्ञापन



 
शुक्रवार को फफूंद नगर में 15वें रोजे के अवसर पर फफूंद से दिबियापुर चलने वाले टेंपो चालकों, मालिकों व स्थानीय लोगों के सहयोग से अछल्दा चौराहे पर रोजा इफ्तार किया गया। रोजा इफ्तार के बाद हाफिज सुहेल खान मेव ने रोजेदारों को नमाज अदा कराई। नमाज के बाद सभी ने कौम की सलामती की दुआएं मांगी।
विज्ञापन



रोजा इफ्तार के मुख्य आयोजकों में फफूंद- दिबियापुर टेंपो यूनियन के अध्यक्ष सलीम मेव, प्रांशु तिवारी,  राकेश पाल, विनोद, महेंद्र शर्मा, बबलू, कौशल तिवारी, इकबाल खान , वकील  खान, जावेद खान, नूर आलम, फरमान आदि ने रोजा इफ्तार किया। रोजा इफ्तार आयोजन में अध्यक्ष प्रतिनिधि व सपा नेता इजहार अहमद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें