फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नवरात्र के अंतिम दिन देवी के जयकारों से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो17एयूआरपी 49- घरों में कन्या भोज। स्रोत: श्रद्धालु
विज्ञापन


बिधूना। बुधवार को कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर रुरुगंज, अलोपा देवी मंदिर कुदरकोट, काली मंदिर लोहा मंड़ी, वन खंडेश्वर मंदिर पर जवार लेकर भक्त पहुंचे। मां सिद्धिदात्री की पूजा कर कन्याभोज घरों व मंदिरों में किया। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया सुबह चार बजे से ही भक्त मंदिर पहुंचे।
-
जगह-जगह आयोजित हुए कन्या भोज
अजीतमल। नवरात्र के अंतिम दिन विभिन्न मंदिरों व अन्य स्थानों पर कन्या भोज व भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा व उपहार दिए गए। शीतला माता मंदिर, शनिचरा दुर्गा मंदिर, संतोषी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। अंतिम मंदिरों में हवन संपन्न हुआ। जिसमें लोगों ने आहुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो17एयूआरपी 50- यज्ञ में आहुतियां डालते श्रद्धालु।
गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मना रामनवमी पर्व
औरैया। गायत्री शक्तिपीठ आर्यनगर में श्रीरामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आचार्य प्रदीप अवस्थी ने याजकों से पूर्णाहुति में सद्गुणों को धारण करने एवं दुर्गुणों को त्यागने तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों के अनुसार पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन यापन करने तथा उनके बताए हुए सन्मार्ग पर चलने का संकल्प कराया। पूर्णाहुति के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें