फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश व गर्म हवाओं से पारा गिरा, बढ़ी उमस

Sun, 15 Jun 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में शनिवार रात को हुई बारिश के साथ चली तेज हवाओं से पारा गिरा है, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह जरूर मौसम ठीक रहा, लेकिन दोपहर को तपती धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को 12 बजे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, शाम बजे 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के चलने से तापमान में गिरावट आई और यह 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, लेकिन, उमस से पूरा दिन लोग बेहाल रहे।
दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। धूप ने बचने के लिए लोग अंगौछा व तौलिया आदि से चेहरे को ढककर निकले। इतना ही नहीं ऑटो, ई-रिक्शा चालक पूरा दिन सवारियों के इंतजार में पेड़ की छांव में बैठे दिखे। उमस व गर्मी के चलते दोपहर में बाजार में सन्नाटा देखने को मिला। वहीं, शाम को बदली छाने से लोगों को धूप से निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम को मौसम सुहावना होने के बाद बाजारों में रौनक लौटी। कई परिवार शाम को खरीददारी करने के लिए बाजार में निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें