फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार सदर व बिधूना को नोटिस जारी

Wed, 29 Jul 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
वादों के निस्तारण में धीमी प्रगति के लिए डीएम ने नायब तहसीलदार औरैया व बिधूना को नोटिस जारी किया। सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि राजस्व परिषद के मानक के अनुसार वादों का निस्तारण किया जाना चाहिए। किसी भी दशा में वादों का निस्तारण वादों के दायरे से कम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन



 
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जिन मदों में प्रगति संतोषजनक न हो उनमें इसे बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।


बैठक में वादों के निस्तारण, अवैध अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई, संग्रह कार्य, राहत सहायता वितरण, पट्टों का आवंटन सहित अन्य मामलों की तहसीलवार समीक्षा की। वादों के निस्तारण में धीमी प्रगति के लिए डीएम ने नायब तहसीलदार औरैया व बिधूना को नोटिस जारी किया।


 
वहीं संग्रह कार्य की समीक्षा करते हुए डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि जिन मामलों में न्यायालय के स्थगनादेश से संग्रह कार्य बाधित है, उनमें बसूली के अन्य तरीके अपनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वसूली के लिए नियमित संपर्क कर राजस्व प्राप्तियां बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने लंबित संग्रह की समीक्षा करते हुए कहा कि प्राय: यह देखा गया है कि कई मामले काफी पुराने हैं, इनके निस्तारण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।



जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तालाब, पोखरो, सार्वजनिक भू-संपत्तियों से कब्जा हटाने के लिए चलाया जा रहा अभियान गुणवत्ता पूर्ण ढंग से चलाया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित कराया जाए कि परिसंपत्तियों पर चिन्हांकन कराकर पौधरोपण कराया जाए।


बैठक में अपर जिलाधिकारी एके सिंह, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम बिधूना मदनचंद्र दुबे, एसडीएम अजीतमल राजेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार शुक्ला सहित सभी तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें