श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल के मुलायम सिंह स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में देर शाम अजीतमल एवं औरैया के विजयी एथलेटिक्स को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक डा. शांती कुमारी यादव ने की । मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. सत्यनारायण दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनता इंटर कालेज अजीतमल ने 340 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 132 अंक प्राप्त करके उर्मिला देवी इंटर कालेज बेलाझार दूसरे स्थान पर रहा। नारायण इंटर कालेज बड़ैरा ने 26 अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं व्यक्तिगत चैंपियनशिप सीनियर बालक वर्ग में पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने हैमर, गोला, चक्का तथा विकास कुमार ने डिसकश, ऊंची कूद, भाला व आशुतोष कुमार ने लंबी कूद 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं बालिका वर्ग में कु. अंजू, कु. वंदना, कु. रजनी ने अपना दबदबा कायम रखा।
इसी प्रकार तहसील औरैया की आयोजित प्रतियोगिता में श्रीराधा कृष्ण इंटर कालेज कटरामने ने 157 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा इंदिरा गांद्यी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिबियाुपर ने 138 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज दिबियापुर ने 53 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय के अलावा होशियार सिंह राजपूत उप प्रधानाचार्य दुर्गा देवी दुबे, सुधीर दुबे, अशेाक दुबे, सर्वेश बाबू गौतम, शिव दुबे, सुमन दीक्षित, मनीष मिश्रा, भोलेंद्र सिंह, बड़े बाबू, रमेश कुमार मौजूद रहे ।