फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर न जाने की बात पर किशोर को भेजा गया बाल गृह

Fri, 11 Aug 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। ट्रक चालक के घर पर रह रहे किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष में पेश किया गया। किशोर ने घर न जाने बात कही। इस पर बाल कल्याण समिति के आदेश पर पुलिस गुरुवार को उसे बाल गृह कानपुर छोड़ आई।
विज्ञापन

थाना अयाना के एसआई राजेंद्र कुमार ने बुधवार को किशोर सोनू (12) पुत्र स्व. सुनील निवासी चौड़गरा फतेहपुर को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। यहां पर समिति के सामने उसके बयान कराए गए। एसआई ने बताया कि किशोर ने घर न जाने व ट्रक चालक के साथ रहने से इन्कार कर दिया। इस पर समिति की ओर से किशोर को बाल गृह कानपुर पहुंचाने के आदेश दिए गए थे।
इस पर उसे गुरुवार को सुरक्षित बाल गृह पहुंचाया गया है। बता दें कि मंगलवार को सोनू रोता बिलखता हुआ अयाना थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय के पास पहुंचा था। किशोर ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में उसे चौडगरा से पाकर पुर्वा अयाना औरैया निवासी ट्रक चालक उसे अपने साथ ले आया था। तब से वह यहीं रह रहा था।
विज्ञापन

उसने गांव में काम कराए जाने का आरोप लगाकर घर भेजे जाने की पुलिस से गुहार लगाई थी। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि बताया कि मामले में 16 अगस्त को बाल कल्याण समिति में बयानों के लिए बुलाया गया है। समिति के आदेश अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें