फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: थ्रेसर से टूटी पंखुड़ी की चपेट में आए किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर डेरा में रविवार शाम खेत में मूंगफली की थ्रेसर से कटाई चल रही थी। इसी बीच थ्रेसर की पंखुड़ी टूटकर पास खेल रहे एक किशोर को जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन किशोर को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ट्रैक्टर व थ्रेसर लेकर थाना में खड़ा कराया।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर डेरा में रविवार शाम गांव निवासी सुरेश के खेतों में ट्रैक्टर व थ्रेसर से मूंगफली की कटाई चल रही थी। मौके से कुछ दूरी पर कबीर (9) पुत्र सुनील नायक खेल रहा था। इसी दौरान अचानक से थ्रेसर की पंखुड़ी टूटी और खेल रहे कबीर के सर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने उसे उठाते हुए परिजन को सूचना दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व थ्रेसर को कब्जे में लिया। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि थ्रेसर की पंखुड़ी टूटकर किशोर के सिर में जा लगी है। जिससे उसकी मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें