अटसू। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर में किशोर की मौत के मामले में पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
गांव सैदपुर निवासी निर्मल (17) का शव बुधवार दोपहर गांव स्थित काली मंदिर के पास बंबा किनारे फंदे से लटका मिला था। घटना के समय घर में मां पूनम व दो छोटे भाई थे जबकि पिता दिल्ली में थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।
घटना की जानकारी के बाद पिता दिल्ली से घर पहुंच गए। बेटे का शव देख पिता बिलख पड़े। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।