फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक चोरी में नाम आने से आहत किशोर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर एक 16 वर्षीय किशोर ने घर की पहली मंजिल पर फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में बाइक चोरी में किशोर का नाम आने के बाद उसके आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक का 16 वर्षीय पुत्र बुधवार को घर पर ही था। दोपहर करीब एक बजे उसकी मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहली मंजिल पर पर गईं। मां ने कई आवाजें दीं लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद वह टिनशेड वाले हिस्से में पहुंचीं। वहां बेटे का शव फंदे पर देख मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर नीचे मौजूद पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बारे में जांच और परिजन व पड़ोसियों से पूछताछ की।
परिजन को पता चला कि 25 मई को गांव किन्नरपुर में एक भंडारे के दौरान एक बाइक चोरी हो गई थी, इसमें संदिग्ध के तौर पर बेटे का नाम सामने आया था। हालांकि बाद में बाइक मिल गई थी। चोरी के मामले में किशोर का नाम सामने आने पर उसकी परिजन से बहस भी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी झूठे आरोप और बदनामी के कारण किशोर तनाव में था।
विज्ञापन

मृतक का बड़ा भाई दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, उसकी बहन की शादी हो चुकी है। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें