फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घरेलू विवाद के बाद फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 07 Dec 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो- 4- कीर्ति का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : -खनन परिवहन करने वाले वाहन की जांच करते खनन अधिकारी मफतलाल। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बेला। घरेलू विवाद के बाद किशोरी का शव शनिवार दोपहर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन स्पष्ट बात नहीं बता रहे हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मल्होसी निवासी राज मिस्त्री राधेश्याम की बेटी कीर्ति (17) का शव शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। जानकारी पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद फंदा काटकर शव नीचे उतारा गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है।
किशोरी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन सपना की शादी हो चुकी है। भाई गुलशन केरल में प्राइवेट नौकरी करता है। किशोरी एक साल से स्कूल नहीं जा रही थी। पिछले साल गांव के ही नारायण इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। पढ़ाई छोड़ने का भी कारण स्पष्ट नहीं हो सका। घटना के बाद मां राधा देवी व अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से पूछताछ की जा रही है।

फोटो- 4- कीर्ति का फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : -खनन परिवहन करने वाले वाहन की जांच करते खनन अधिकारी मफतलाल। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें