औरैया। भारत की जनगणना-2027 के तहत गांव इटहा में फील्ड प्रशिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। जिला जनगणना प्रभारी ज्योति वर्मा व मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि देश में पहली बार डिजिटल मोड से आंकड़े जुटाए जाएंगे, जिससे व्यक्तिगत विवरण सुरक्षित रहेंगे। इस बार आमजन ऑनलाइन पोर्टल से स्वयं विवरण भर सकेंगे। जिसे प्रगणक सत्यापित करेंगे। शिविर में पर्यवेक्षकों व प्रगणकों के कर्तव्यों और पूछे जाने वाले प्रश्नों की जानकारी दी गई। अंतिम दिन सीडीओ राम कृपाल चौधरी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य ने ट्रेनर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए। (संवाद)