फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मॉडलों में दिखा तकनीकी हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों ने वर्किंग मॉडल और इनोवेटिव आइडिया डेमो में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए। इससे उन्होंने अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय पॉलीटेक्निक हैदरपुर के वायरलेस पावर ट्रांसफर मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी संस्थान के स्मार्ट पावर मॉनिटरिंग सिस्टम मॉडल को द्वितीय स्थान मिला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल आईटीआई के आईआईओटी आधारित ऑब्स्टेकल अवॉइडिंग कार मॉडल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अभियान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल अटसू, बिधूना और हैदरपुर ने भाग लिया। कई निजी आईटीआई भी इसमें शामिल हुए।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल अटसू के नोडल प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने प्रतिभाग करने वाले संस्थानों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति-पत्र दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें