फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साफ्टवेयर में तकनीकी खामी, एआरटीओ कार्यालय का काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। मुख्यालय स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में लाइसेंस से लेकर फिटनेस को लेकर पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से सारथी पोर्टल में तकनीकी खामी बनी हुई है। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस व हैवी लाइसेंस को लेकर रोजाना 108 बुकिंग स्लॉट रहती हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वालों का परीक्षण से लेकर लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था है। वहीं फिटनेस के लिए 50 तो लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर 28 स्लॉट है। वहीं संशोधन का भी काम होता है। पिछले 15 दिनों से कार्यालय का काम काफी हद तक प्रभावित है। सारथी पोर्टल में दिक्कत बताई जा रही है।
ऐसे में काफी हद तक कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बुधवार से सारथी पोर्टल पूरी तरह से बंद है। ऐसे में दूर दराज से आने वाले लोगों को बिना काम कराए ही वापस जाना पड़ रहा है। कार्यालय के काउंटर पर खाली कुर्सी नजर आ रही है। कर्मचारी भी यहां पहुंचने वाले लोगों को सॉफ्टवेयर का हवाला देकर 20 मई से विधिवत काम शुरू होने की बात कह रहे हैं। पहले से जारी स्लॉट के तहत आशा लगाकर पहुंच रहे लोगों को निराशा हाथ लग रही है। यहां एक दिन में स्लॉट के तहत 200 के करीब लोगों के काम होते थे। अब इनका 20 मई से विधिवत काम हो सकेगा।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार
लखनऊ मुख्यालय स्तर से सारथी पोर्टल में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। ऐसे में साॅफ्टवेयर काम नहीं कर रहा है। 20 मई से विधिवत पोर्टल चलेगा। इसके बाद ही काम सुचारू चलेगा।
विज्ञापन

-बलवंत सिंह, आरआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें