फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत निधि से बनी सड़क की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मानकों व नियमों की अनदेखी में ऐरवाकटरा क्षेत्र पंचायत से एक डिग्री कालेज के नाम पर बनवाई गई सड़क की जांच शुरू हो गई है। सीडीओ ने बीडीओ से सड़क निर्माण में प्रस्ताव से लेकर टेंडर प्रक्रिया व भुगतान की पत्रावली तलब की है। इसके बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

विकास कार्यों के नाम पर ब्लॉकों में कराए गए निर्माण की लगातार अधिकारियों को शिकायत मिलती रही हैं। इसी बीच ऐरवाकटरा ब्लाक में मुलायम सिंह डिग्री कालेज तक 80 मीटर सड़क बनवाए जाने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि मार्च माह में क्षेत्र पंचायत निधि से कई सड़कों के बनाए जाने का प्रस्ताव पास कराया गया था।
इसमें नौ मार्च को क्षेत्र पंचायत निधि से 5,00,928 रुपये की लागत से किशनी बिधूना रोड पर स्थित मुलायम सिंह डिग्री कालेज तक करीब 80 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का भी कराया गया। जो कि नियमानुसार नहीं बनी है। नियमानुसार संपर्क मार्ग, जनहित के लिए सार्वजनिक स्थान पर ही सड़क निर्माण कराने का प्राविधान है।
विज्ञापन

स्कूल के अंदर सड़क निर्माण कर नियमों की अनदेखी की गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद सीडीओ ने पूरी पत्रावली तलब की है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीडीओ ऐरवाकटरा से पूरे प्रकरण की जानकारी ली गई है। पत्रवालियां मांगी गई हैं, यदि गड़बड़ी पाई गई तो रिकवरी कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें