फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले चार और डेंगू, जेडी ने परखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में सोमवार को चार और डेंगू के केस मिले है। इससे जिले में अब डेंगू के 17 मरीज मिल चुके हैं। ज्वाइंट डायरेक्टर ने चिचौली स्थित जिला अस्पताल और सहार सीएचसी का निरीक्षण कर ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति भी देखी।
विज्ञापन

जिले में संक्रामक बुखार के साथ ही अब डेंगू की रफ्तार भी तेज हो रही है। सोमवार को दिबियापुर में दो, फफूंद में एक व जिले में भरथना से आया एक व्यक्ति डेंगू से ग्रसित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे संबंधित अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू कर दिया है। टीम ने संक्रमित मरीजों के घर व आसपास के क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया।
वहीं, सोमवार को ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. अमित सिंह ने चिचौली स्थित 100 शैया अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड, लैब व पैथोलॉजी का निरीक्षण करने के साथ ही दवाओं की उपलब्धता की जानकारी सीएमएस डॉ. कुलदीप से ली। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति को परखा। इसके बाद वह डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज व डॉ. शरफराज अंसारी के साथ सहार सीएचसी गए। यहां पर जेडी ने डेंगू वार्ड, आने वाले मरीजों की संख्या व लैब की स्थिति देखी। इस दौरान परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें