फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गैस पाइप लाइन टेस्टिंग के दौरान टीम पर हमला, प्राथमिकी

Sun, 21 Dec 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गैस पाइपलाइन डालने के बाद टेस्टिंग करते समय तीन युवकों ने अधिकारी और कर्मचारी पर हमला कर दिया। अन्य कर्मचारी बचाने पहुंचे तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फैजाबाद के दुर्शन पालपुर निवासी मुकेश कुमार यादव दिबियापुर के गांव सेहुद स्थित टॉरेंट गैस लिमिटेड कंपनी में एग्जीक्यूटिव हैं। 19 दिसंबर को शहर शिवांगी कॉलोनी बीकमपुर पश्चिमी में पाइपलाइन डालने के बाद टेस्टिंग कर रहे थे। इस दौरान भैरोपुर अंतोल रोशंगपुर निवासी विवेक साथ थे। शाम करीब छह बजे तीन युवक मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने गले।
विरोध करने पर मुकेश समेत अन्य कर्मचारी को पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य कर्मचारियों ने मौके पर बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपी बाइक छोड़कर धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें