अछल्दा। ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध शिक्षक संगठनों की ओर से लगातार किया जा रहा है। शिक्षक संगठन ने शुक्रवार को अछल्दा बीआरसी पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर आनलाइन हाजिरी के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें शिक्षकों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की सहमति व असहमति पर हस्ताक्षर कराए गए। अभियान में हस्ताक्षर के दौरान किसी भी शिक्षक ने बृहस्पतिवार, शुक्रवार को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में सहमति नहीं दी। सभी ने असहमति पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर शिक्षक योगेंद्र दोहरे, पंकज प्रताप, अजीत सिंह, ग्रीस यादव, शिवनाथ सिंह, शरद अग्निहोत्री, जबर सिंह, शशिवेंद्र गौतम काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।(संवाद)