फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दाह संस्कार के बाद रात तीन बजे हुआ विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के ग्राम याकूबपुर में बृहस्पतिवार को शादी की खुशियां चाचा की मौत के बाद मातम में बदल गईं थी। चाचा के शव के दाह संस्कार के बाद रात लगभग तीन बजे चंद रिश्तेदारों के बीच शुक्रवार को विवाह हुआ।
विज्ञापन


बेला थाना क्षेत्र के ग्राम याकूबपुर निवासी भगवानदास की पुत्री की गुरुवार को बारात आने की तैयारियां चल रहीं थी। सुबह तड़के अचानक घर के मेन गेट पर करंट आ जाने से भगवानदास के छोटे भाई शिवकुमार दोहरे (35) पुत्र सूरज प्रसाद को करंट लगा। जबतक परिजन कुछ समझ पाते तब तक शिवकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर को शव गांव पहुंचा। जिसके बाद शव का दाह संस्कार कन्नौज स्थित मेहंदी घाट पर हुआ। देर रात परिजन घर पहुंचे। तो रात में परिजनों ने रिश्तेदारों से बातचीत कर चंद रिश्तेदारों की मौजूदगी में बेटी सुलेखा का विवाह संपन्न करा दिया। इस बीच खुशी की जगह मातम छाया रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें