फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर- हावड़ा में चढ़ रही शिक्षिका का पैर फिस

Sat, 29 Aug 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन के त्यौहार के चलते ट्रेनों, बसों, टैंपुओं में महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी। ट्रेन में भीड़ के चलते रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई में राखी बांधने जा रही एक महिला शिक्षिका जोधपुर हावड़ा ट्रेन से फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गई।
विज्ञापन



जीआरपी ने घायल महिला को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीरावस्था में उसे कानपुर रिफर कर दिया गया।


 
प्राथमिक विद्यालय जीवा सिरसानी में शिक्षिका दया कुमारी (35) पत्नी दिनेश कुमार निवासी शहबाजपुर सहार अपने कानपुर में रहने वाले भाई को राखी बांधने के लिए घर शुक्रवार सुबह अपने भतीजे रवि कुमार के साथ घर से निकली।


दया के साथ उसका बेटा अर्पित एवं भतीजी पूजा भी थी। रेलवे स्टेशन फफूंद पर पहुंचने के बाद दया कुमारी ने भतीजे रवि को घर भेज दिया।


 
बताते हैं कि इस बीच कानपुर जाने वाली इंटर सिटी पैसेंजर ट्रेन आई। परंतु भीड़ अधिक होने के कारण वह ट्रेन में नहीं चढ़ पाई। पैसेंजर जाने के तुरंत बाद नानस्टाप ट्रेन जोधपुर हावड़ा अचानक फफूंद के प्लेटफार्म संख्या दो पर रुक गई। नानस्टाप होने के कारण रुकने के तुरंत बाद रेंगने भी लगी।
विज्ञापन



दया कुमारी ने जोधपुर हावड़ा में चढ़ने का प्रयास किया तो प्लेटफार्म एवं ट्रेन के बीच आ गई। पास में खड़े जीआरपी के सिपाही एवं यात्रियों ने महिला को खींच लिया। इसके बावजूद हाथ में गंभीर चोटें आईं और पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन



सिपाही अभयराज सिंह ने घायल महिला को दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया गया, यहां से गंभीरावस्था में उसे कानपुर रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें