फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कक्षा में छात्र को शिक्षक ने पीटा, मां ने दी तहरीर

Fri, 12 Sep 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 12 एयूआरपी 35 क्लास रूम में छात्र की पिटाई का स्क्रीनशार्ट। स्रोत : वायरल वीडियो।
विज्ञापन
औरैया। शहर के एक स्कूल में कक्षा 11 के छात्र से शिक्षक ने मारपीट कर दी। मामले में छात्र की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, मारपीट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। छात्र की मां का आरोप है कि गणित का ट्यूशन न पढ़ने को लेकर शिक्षक ने बेटे को पीटा है। छात्र की मां की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला नारायनपुर निवासी शिवानी गुप्ता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसका बेटा औरैया रोड किनारे स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ता है। वह कक्षा 11 का छात्र है। वहां पर गणित के शिक्षक ने बेटे से कहा है कि अगर उनसे ट्यूशन नहीं पढ़ोगे तो स्कूल में पढ़ने नहीं देंगे। बाद में शिक्षक ने भविष्य खराब करने की भी धमकी दी है। 11 सितंबर को बेटा स्कूल पहुंचा। वहां शिक्षक ने शर्ट की बटन खुली होने का हवाला देते हुए अपने पास बुलाया। छात्र ने आने में देरी कि तो शिक्षक उसे पकड़कर गला दबा दिया। बाद में बेटे से मारपीट की। कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर किसी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें