फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 26 शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लंबे समय से गैरहाजिर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 26 शिक्षकों को अनंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन के अंदर इन शिक्षकों का जवाब न मिलने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। अनामिका शुक्ला प्रकरण सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की जांच कराई थी।
विज्ञापन

अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षकों की याद विभाग को आई। बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से अनुपस्थित शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी थी। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्धारित फार्मेट में खंड शिक्षाधिकारियों को 15 जून तक रिपोर्ट देनी थी। फार्मेट में विकास खंड का नाम, शिक्षक का नाम, विद्यालय का नाम, कब से गैरहाजिर है और उसका कारण दर्ज करना था।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि अनामिका शुक्ला प्रकरण को देखते हुए गैरहाजिर चलने वाले शिक्षकों की जांच कराई गई। इसमें पाया गया कि 1997 से अब तक 35 ऐसे शिक्षक हैं, जो स्कूल में हाजिरी देने ही नहीं पहुंचे। सभी को अनंतिम नोटिस जारी किया, जिसमें नौ शिक्षकों ने आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अनुपस्थित रहने वालों की सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती की गई थी। नौ शिक्षकों के उपस्थित होने पर 26 लोगों को सेवा समाप्त का नोटिस दिया गया है, यदि यह शिक्षक दो दिनों के अंदर जवाब देने कार्यालय उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खंड शिक्षाधिकारियों ने उन्हें जांच में बताया कि लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे इन शिक्षकों को कई बार नोटिस उनके पते पर जारी किए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें