औरैया। मिशन शिक्षण संवाद समूह औरैया द्वारा राज्य स्तर पर उपलब्धियां पाने वाले शिक्षकों मनीष कुमार, नवीन पोरवाल व सुरभि राजपूत के सम्मान में कार्यक्रम किया गया। दिबियापुर में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मिशन प्रदेश संयोजक विमल कुमार ने सरस्वती के चित्र माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता कटियार ने रोली-चावल से सभी का तिलक कर स्वागत किया।
विशिष्ट प्रतिभा के धनी राज्य पुरस्कार, आईसीटी पुरस्कार, पाठयोजना तैयार करने, क्यूआर कोड तैयार करने समेत विशिष्ट प्रतिभा सम्मान प्राप्त मनीष कुमार, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त नवीन कुमार और योगा में प्रदेश स्तर पर सम्मानित हो चुकीं सुरभि राजपूत को मिशन स्वागत समिति समेत सभी ने सामूहिक रूप से पुष्प गुच्छ भेंट किए। शिक्षिका रश्मि ने स्वागत गीत और जनपदीय योग समूह के संयोजक कृष्ण कुमार ने प्रेरक गीत प्रस्तुत किया।
मनीष कुमार ने कहा कि बिना रुके, परिणाम की परवाह किये बिना हमें लगातार काम करना है। नवीन कुमार ने कहा कि भले लोग अंगुली उठाएं, फिर भी अपने काम को करते रहना है। सुरभि राजपूत ने कहा कि योग जीवन जीने और हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाने की क्षमता देता है।
कार्यक्रम का संचालन कुष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर मिशन शिक्षण संवाद जनपद संयोजक ज्ञानप्रकाश, अनिल कुमार बाथम, रामेंद्र कुशवाहा, रीतू पोरवाल, मनोज भदौरिया, शरद कुमार, आकांक्षा, प्रहलाद सविता, सतीश तिवारी आदि मौजूद रहे।