शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी चंदन पुत्र रामऔतार अजीतमल विकासखंड के ग्राम रमपुरा के गौतम बुद्ध महाविद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत है। गुरुवार को क्रिसमस - डे कार्यक्रम से रात नौ बजे बाइक से घर जा रहे थे। तभी हाइवे हाइवे रोड ग्राम करमपुर के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने शिक्षक को रोक तंमचा लगाकर मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने टीचर की जेब में रखे दो हजार रुपये , एटीएम व मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना पर पहुंचें कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए दविशें भी दी, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।