फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ...

Thu, 02 Apr 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में डा. जाकिर हुसैन इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय जागरूकता गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर कहा गया कि बेटा और बेटी में हम लोगों को फर्क नहीं करना चाहिए, क्योंकि बेटियों का अनुपात समाज में लगातार घटता जा रहा है।
विज्ञापन


 
एडीओ कृषि श्री बाबू ने लोगों को स्वच्छ भारत, युवा कल्याण कार्यक्रम, पर्यावरण विकास, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मेरा खाता भाग्य विधाता, दहेज प्रथा एक सामाजिक बुराई, महिलाओं में संपत्ति के अधिकार, आरजीकेए की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्षता कर रहे आजाद अली मास्टर ने कहा कि हाथों की सफाई करें।


खाने से पहले, शौच के बाद हाथ अवश्य धोएं। कार्यक्रम में गिरिजा सिंह एनवाईसी, असलम सभासद, फुंदन शाह, अतीक कुरैशी, गजानन, सुरेश बाबू, नसरीन बानो, गुलिस्ता, चंदू समेत एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे। संचालन मास्टर सलीम खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें