दिबियापुर । फफूंद रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
शास्त्रीनगर निवासी मृतक रामप्रकाश उर्फ लल्ला (55) के पुत्र मोहित ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन बाबा परमहंस बगिया में पूजा के लिए जाते थे। रविवार रात को लौटते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गए। शव को पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राजेश अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान आदि मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को शासन से मदद का भरोसा दिलाया। (संवाद)