फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित

विज्ञापन
मेधावी छात्रा को प्रशस्ति पत्र देते भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन रविवार को तिलक स्टेडियम में किया गया। इसमें हाईस्कूल व इंटर की मेधावी छात्राओं के साथ बेटियों का अभिनंदन किया गया। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि क्षेत्र में उन्नत कार्य करने वाले दो किसानों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा व जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से मिशन प्रेरणा के लाभ व निशुल्क स्कूल सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया। बेसिक शिक्षा से विकास सक्सेना व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से रामेंद्र कुशवाहा व मोहित कुमार ने वैदिक साइंस के टिप्स दिए। एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में जानकारी दी। सहायक विक्रांत पोरवाल ने गणित किट का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। डॉ. अनुजा सेंगर, पूनम पोरवाल, रीतू पोरवाल, रजनी पांडे इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने पोस्टर के माध्यम से आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।
औरैया ग्रामीण क्षेत्र से एआरपी ब्रजेंद्र सिंह राठौर, ओम नारायण दुबे, नंद किशोर सिंह ने शैक्षणिक अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया। अधीक्षण अभियंता विद्युत दिनेश कुमार दोहरे ने कार्यक्रम में मौजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिल में छूट संबंधित जानकारी दी। साथ ही उदय योजना की जानकारी दी। इस मौके पर सदर विधायक रमेश दिवाकर, सदर ब्लॉक ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं प्रियांशी, अपूर्वा मिश्रा, परिपूर्ति यादव, अलका व इंटरमीडिएट की मानसी दुबे, मान्या सिंह, कौशिकी, दीप्ती दुबे, गौरी दुबे को अतिथियों ने प्रमाण पत्र वितरित किए। समाज कल्याण अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि सम्मानित छात्राओं के खातों में पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।
छात्रा को किया गयासम्मानित
अछल्दा। कस्बे के लक्ष्मी नारायण इंरनेशनल स्कूल की हाईस्कूल की छात्रा अनुष्का गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रा को पांच हजार रुपये दिए गए। स्कूल की छात्रा को मिले इस सम्मान पर प्रबंधक विशाल गुप्ता व परिजनों ने खुशी जताई है।
जरूरतमंद बालिकाओं को ऊनी वस्त्र बांटे
गांव धीरजपुर में एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष बबिता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम ऐसे पिछड़े परिवार हैं, जिनकी बेटियां मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बेटियों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। हम लोगों को ऐसे परिवारों की बेटियों की यथासंभव मदद करनी चाहिए। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जरूरतमंद बालिकाओं को ऊनी स्वेटर व वस्त्र वितरित किए गए। इस मौके पर समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट, मनीष पुरवार (हीरू), आनंद गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, महिला शाखा तुलसी की प्रभारी मीरा गुप्ता, संरक्षक लक्ष्मी विश्नोई, क्षमा सोनी, मालती लक्षकार, गुड्डन गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, संगीता भदौरिया, यूविका पोरवाल, रानी सिंह सुमन पोरवाल, निशा सेंगर, सुनीता गहोई, प्रभा भदौरिया, कुमकुम वर्मा आदि सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें