फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर से लें क्रिकेट से जुड़ी यादें

Sun, 15 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड पोस्ट की ओर से विश्व कप 2015 में भाग लेने वाली टीमों के बाल पर उनके देशों के अंकित फ्लैगों की जारी नायाब सोविनार शीट भारतीय पोस्टल विभाग की पहल पर जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सचिन के दो सौवें टेस्ट पर जारी मास्टर ब्लास्टर की फोटो सहित डाक टिकट अंकित मग भी मुख्य डाकघर में मौजूद है।

भारत के वर्चस्व को दर्शाने के साथ ही वर्ष 2015 के विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों का उत्साहवर्धन करने के लिए न्यूजीलैंड की ओर से जारी सोविनार शीट भारत में भी क्रिकेट प्रेमियों को उपलब्ध कराई जा रही है। क्रिकेट प्रेमी सिर्फ 400 रुपये खर्च कर विशेष शीट प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य डाकघर में भी यह शीट उपलब्ध है। इतना ही नहीं क्रिकेट प्रेमी सचिन तेंदुलकर के आस्ट्रेलिया में खेले गए दो सौवें टेस्ट मैच की यादों को उकेरती हुई तस्वीर व डाक टिकट लगा मग भी ले सकते हैं। इन विशेष चीजों को कोई भी क्रिकेट प्रेमी नरायनपुर मोहल्ला स्थित मुख्य डाकघर से निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड पोस्ट ने इसी माह बहुत ही लिमिटेड सोविनार शीटें उपलब्ध कराई हैं। सीट की कीमत 400 रुपये रखी गई है। सचिन तेंदुलकर के दो सौवें टेस्ट मैच के मग की कीमत मात्र 80 रुपये रखी गई है। दोनों नायाब वस्तुएं शहर के मुख्य डाकघर में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें