औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक खेत में 14 अक्तूबर की शाम युवक के शव के मामले में पिता ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस युवती के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
दिबियापुर क्षेत्र के देवराय का पुरवा गांव निवासी गेल कर्मी रामनाथ दोहरे ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बेटे अनूप का गांव के कुछ लोगों से एक बार झगड़ा हो गया था। शुक्रवार शाम को अनूप का शव अजीतमल कोतवाली के पीछे बाजरे के खेत पर पड़ा मिला था।
सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित है। पिता ने युवक की प्रेमिका के छह नामजद व दो अज्ञात परिजनों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस युवक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने का प्रयास कर रही है। जिससे मामला पूरा स्पष्ट हो सकेगा। युवती के परिजनों से भी पूछताछ की है।