दिबियापुर। शिक्षकों को भाषा और गणित में निपुण बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को ब्लाक भाग्यनगर के शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का तीसरा चरण शुरू हुआ।
दिबियापुर ब्लाक संसाधन केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में बीईओ जगदीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक सही तरीके से प्रशिक्षण करें और उनको वास्तविक रूप से अपने स्कूलों में लागू करें। ताकि बच्चे बुनियादी भाषा व गणित के विभिन्न कौशलों में निपुण हो सकें।
सहायक व प्रधानाध्यापक आपसी तालमेल व निश्चित योजना बनाकर स्कूलों में लक्ष्यों को पूरा करें। प्रशिक्षण के पहले दिन शिक्षकों को निपुण लक्ष्य, उनको प्राप्त करने के तरीके, नई शिक्षा नीति 2020 की जानकारी दी। दो बैचों में करीब 90 शिक्षकों ने प्रशिक्षण किया।
इस दौरान संदर्भदाता एआरपी संदीप गुप्ता, शिवेंद्र सिंह कुशवाहा, मनोज राठौर व पूनम द्विवेदी मौजूद रहें।