फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के मामले में जौरा गांव प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जौरा की महिला प्रधान ने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करके प्रदेश भर में परचम फहराकर जिले का नाम रोशन किया है। छह सितंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री महिला प्रधान को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से यूपी के 75 जिलों में से किसी एक जिले की एक ग्राम पंचायत की महिला प्रधान को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए चयनित करना था। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से औरैया के सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जौरा की महिला प्रधान सिया तिवारी का नाम चयनित कर भेजा गया था। इसी तरह प्रदेश के सभी जिलों से एक-एक महिला प्रधान का नाम भी भेजा गया था। जिसमें भारत सरकार ने औरैया के सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत की महिला प्रधान सिया तिवारी का नाम चयनित किया है।
जिले की 477 ग्राम में ओडीएफ होने वाली यह पहली ग्राम पंचायत रही थी। पहले भी इस पंचायत को बेहतर कार्य को जिला और प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। डीपीआरओ राजेश चौधरी ने बताया कि पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करना जिले को गौरवान्वित करने वाली बात है। छह सितंबर को डीएम अभिषेक, डीपीआरओ महिला प्रधान को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। डीएम ने बताया कि जनपद के लिए यह अच्छी खबर है। उन्होंने डीपीआरओ के साथ-साथ उनकी टीम को बधाई दी है। सिया तिवारी के परिवार व गांव के लोगों में खुशी की लहर फैल गई है। लोगों का बधाई देने के लिए उनके यहां ताता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें